रविवार, 19 अगस्त 2012

राजेश कश्यप ने बड़ौत (उत्तर प्रदेश में ) प्रस्तुत की समाज विकास की पाँच सूत्री रूपरेखा

राजेश कश्यप ने बड़ौत (उत्तर प्रदेश में ) प्रस्तुत की
 समाज विकास की पाँच सूत्री रूपरेखा


हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान एवं युवा समाजसेवी राजेश कश्यप ने बड़ौत (उत्तर प्रदेश) में आयोजित ‘सामाजिक महासम्मेलन’ में  समाज विकास की पाँच सूत्री रूपरेखा प्रस्तुत की। महासम्मेलन को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए राजेश कश्यप ने कहा कि शिक्षा पर जोर, एकता एवं सौहार्द को बढ़ावा, नशे जैसी बुरी लतों से छुटकारा, सामाजिक कुरीतियों व कुप्रथाओं का परित्याग और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी करकेएक नए स्वर्णिम समाज की स्थापना की जा सकती है। श्री कश्यप ने समाज विकास से संबंधित इन पाँच सूत्रों पर विस्तार से प्रकाश डाला और पूरा विश्वास जताया कि यदि इन पाँच सूत्रों पर समाज पूरी ईमानदारी के साथ पहल करे और इन्हें वास्तविक अर्थों में अमल में लाने की कोशिश करे तो हमारा समाज हर क्षेत्र में उन्नति, प्रगति एवं समृद्धि हासिल कर सकता है।
इस सामाजिक महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश कश्यप समाज के ग्राम, जनपद व जिला स्तरीय प्रधान, प्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और समाज विकास के मुद्दे पर गहन विचार-मन्थन किया। महासम्मेन में हरियाणा प्रदेश से युवा समाजसेवी और हरियाणा कश्यप राजपूत समाज, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप को उनकी विशिष्ट सामाजिक सेवाओं को सम्मान देते हुए विशेष तौरपर आमंत्रित किया गया था। श्री कश्यप ने अपने अनुभवों के आधार पर सामाजिक विकास की पाँच सूत्री रूपरेखा को महासम्मेलन में प्रस्तुत किया, जिसका समाज के समस्त प्रबुद्ध पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भरपूर स्वागत किया। महासम्मेलन में अशोक कश्यप को सपा पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग प्रकाष्ठ का जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई और उनका स्वागत किया गया।
महासम्मेलन के अध्यक्ष गिरीराज कश्यप, मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप और विशिष्ट अतिथि हरियाणा कश्यप राजपूत सभा, रोहतक के प्रधान राजेश कश्यप थे। इस अवसर पर डा. महेश चन्द्रवंशी, राजपाल कश्यप, अमरीश कश्यप, सोनू कश्यप, चौहल सिंह कश्यप आदि वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति व पदाधिकारी उपस्थित थे। महासम्मेलन का संचालन युवा समाजसेवी पंकज कश्यप ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: